mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल पर उठे सवाल

लातेहार। सदर प्रखंड के जालिम स्वास्थ्य उप केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर)में प्रसव के बाद एक महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार पिंकी देवी नामक सिंजो निवासी महिला को शुक्रवार की सुबह 8:45 बजे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था और 9:25 बजे उसका प्रसव कराया गया। डिलीवरी के तुरंत बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। एएनएम किरण देवी ने तत्काल ममता वाहन और 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मृत्यु हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही सांसद स्वास्थ्य प्रतिनिधि डॉ. चंदन कुमार सिंह जालिम केंद्र पहुंचे और मौके पर जांच की।

उन्होंने कहा कि यह मौत स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का परिणाम प्रतीत होती है। प्रारंभिक जानकारी में एएनएम ने शुगर बढ़ने को मौत का कारण बताया, जबकि डॉ. सिंह ने अत्यधिक रक्तस्राव की आशंका जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या डिलीवरी से पहले महिला की बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की गई थी।डॉ. सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र में न तो डॉक्टर की निगरानी है, न ही कोई विशेषज्ञ तैनात हैं।  उन्होंने सभी जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, पूछे जाने पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. विवेक विद्यार्थी ने बताया कि वे चार दिनों से अवकाश पर हैं और वर्तमान में प्रभार डॉक्टर सुनील भगत के पास है।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!