लातेहार
कार्य योजना बना कर काम करें: उपायुक्त


उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के समग्र विकास को गति देना है, इसलिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि एवं आधारभूत संरचना से जुड़े सूचकांकों पर विशेष ध्यान दिया जाए. उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि विभागीय समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए, ताकि जिले की रैंकिंग एवं प्रदर्शन में निरंतर सुधार हो सके. बैठक में सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला कृषि पदाधिकारी , जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू आदि मौजूद थे. 