mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

चिंताजनक: जनवरी माह में 18 सड़क दुर्घटनाओं में 20 लोगों की मौत,78 घायल

लातेहार। जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनायें चिंता का सबब बन रही है. परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले जनवरी माह में जिले में कुल 18 सड़क दुर्घटनायें हुई हैं. इसमें 20 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 78 लोग घायल हो गये हैं. 25 फरवरी को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीटीओ उमेश मंडल ने इस आशय की जानकारी दी. जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर उपायुक्‍त व पुलिस अधीक्षक ने चिंता जतायी है. उन्‍होने बैठक में सड़क हादसों को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया है.

Advertisement

उपायुक्‍त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई करने के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में अपेक्षित कमी नहीं आ रही है. यह चिंता का विषय है. उपायुक्त ने दुर्घटना के बाद होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए “गोल्डन ऑवर” के महत्व पर बल दिया. उन्‍होने कहा कि यदि घायल को समय पर अस्‍पताल  पहुंचा दिया जाये तो मृत्‍यु की दर में कमी आ सकती है. उन्‍होने सड़क दुर्घटना के घायलों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने वाले गुड समारिटन  को प्रोत्साहित करने की बात कही. बताया कि ऐसे व्यक्तियों को दो से पांच हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाता है. समीक्षा के दौरान हाईवे किनारे पार्किंग, गलत साइड में ड्राइविंग व ओवर स्पीड सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण पाया गया.

Advertisement

उपायुक्‍त ने नियमित वाहन जांच अभियान चलाने एवं बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक और बिना सीटबेल्ट के चारपहिया वाहन चालकों समेत यातायात नियमों के उलंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कठोरता से कारवाई करने का निदेश दिया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड बिपिन कुमार दुबे, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंंस कुमार,  पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभाकर सिंह, एनएचएआई के प्रतिनिधि व सभी अंचलाधिकारी आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!