mahesh singh banner letest
murli pdd
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडलातेहार

स्कॉर्पियो और बाइक की टक्‍कर में युवक की मौत, सड़क जाम

लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के टमटम टोला के समीप सोमवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो ने बाइक सवार  ने उसे अपनी चपेट में  ले लिया. उसकी पहचान बारियातू थाना क्षेत्र के टोटी पंचायत निवासी महावीर उरांव के 20 वर्षीय पुत्र मुनेश्वर उरांव के रूप में की गई है. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्‍चे उड़ गये और स्कॉर्पियो का भी अगला हिस्‍सा क्षतिग्रस्‍त हो गया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना में युवक के मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण बालूमाथ थाना चौक पहुंचकर सड़क जाम कर दिया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!