green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
sri ram
चतरालातेहार

सांसद के प्रयास से चतरा लोकसभा में 11 सड़क एवं 32 पुल की स्‍वीकृति प्रदान की गयी

लातेहार। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत चतरा लोकसभा क्षेत्र के लिए 11 सड़कों (37.154 किमी) एवं 32 पुलों की स्वीकृति प्रदान की गयी है. जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह ने बताया कि  इस आशय का पत्र सांसद कालीचरण सिंह को प्राप्‍त हुआ है. उन्‍होने बताया कि इन योजनाओं की प्राक्‍कलन राशि 127.69 करोड़ रुपये है. श्री सिंह ने बताया कि यह सभी सड़क एवं पुल निर्माण कार्य हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति देंगे. इससे दूर-दराज़ के गांवों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ प्राप्त होगा. इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए सांसद श्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को चतरा लोकसभा क्षेत्र की जनता की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया है. सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि सांसद महोदय का संकल्‍प विकास की रोशनी चतरा लोकसभा क्षेत्र के हर गांव तक पहुंचाना है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!