Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन

महुआडांड़ (लातेहार)।  स्‍थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  सोमवार को दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया. इसका उदेश्‍य दिव्‍यांगजनों को उनके कल्याण तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है. यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड के निर्माण हेतु विशेष शिविर असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, लातेहार के निर्देश पर लगाया गया है. इसका उदेश्‍य जिले मे शत-प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लक्ष्य को पूरा करना है.  शिविर में दिव्‍यांगजनों का शारीरिक जांच किया गया. इसके अलावा उनके आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन एवं यूडीआइडी कार्ड निर्माण से संबंधित प्रक्रिया पूरी की गई. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यूडीआईडी के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा. शिविर के सफल आयोजन में डॉ. अमित खलखो, श्रवण महतो, सोनली, मंजु, पंकज दास, सुमन एक्का सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!