WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडमहुआडांड़

वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हुई तो 12 अगस्त को महुआडांड़ के स्कूलों में मध्याह्न भोजन रहेगा बंद

मांगों को लेकर रसोइया संघ करेगा प्रदर्शन, प्रखंड के सभी रसोइये रहेंगे अवकाश पर

महुआडांड़ (लातेहार)। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका एवं अध्यक्ष संघ द्वारा अपनी विभिन्न लंबित मांगों तथा सरकार के साथ हुए समझौते को लागू कराने की मांग को लेकर 7 अगस्त से 12 अगस्त तक विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन एवं घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आंदोलन के तहत 12 अगस्त को महुआडांड़ प्रखंड के सभी विद्यालयों के रसोइये अवकाश पर रहकर प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसे लेकर रसोइया संघ, महुआडांड़ के अध्यक्ष एवं सचिव समेत अन्य सदस्यों ने प्रखंड शिक्षा कार्यालय में आवेदन देकर इसकी सूचना दी है। संघ की ओर से बताया गया है कि 12 अगस्त को प्रखंड के किसी भी सरकारी विद्यालय में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) का संचालन नहीं किया जाएगा, क्योंकि सभी रसोइये आंदोलन में शामिल होने के लिए अवकाश पर रहेंगे। संघ के सदस्यों का कहना है कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगें लंबित हैं। सरकार के साथ पूर्व में हुए समझौते के बावजूद मांगों के समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण संघ द्वारा आंदोलन का निर्णय लिया गया है। संघ ने सरकार से अपनी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने तथा पूर्व में हुए समझौते को लागू करने की मांग की है।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!