Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

पुलिस ने छात्र व छात्राओं से किया संवाद, कई जानकारियां दी

लातेहर। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले के परियोजना प्लस टू स्कूल छिपादोहर में छिपादोहार थाना पुलिस के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया. कार्यक्रम में 11 वीं और 12 वीं के छात्र छात्राओं से संवाद किया गया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को डायल-112 की आपातकालीन सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इसके साथ ही बाल विवाह की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव एवं साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया. समाज में प्रचलित डायन-बिसाही प्रथा और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए लोगों से इनके खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की गई. उन्होंने कहा कि जागरूकता और शिक्षा के माध्यम से ही समाज से अंधविश्वास एवं कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है. उन्होंने लोगों से कानून का सम्मान करने, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. बाल विवाह और बाल श्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन है तथा इससे उनके शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. वहीं, बाल श्रम बच्चों को शिक्षा और सुरक्षित बचपन से वंचित करता है. उन्होंने लोगों से बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने तथा बच्चों को शिक्षा एवं बेहतर भविष्य का अवसर प्रदान करने की अपील की. मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक और छात्र मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!