mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

बनहरदी में करमा पर्व के पूर्व संध्या पर टूर्नामेंट

झरना पानी, सालोडीह ने जामुनीखाड़ को 3-0 से हराया

Advertisement

लातेहार। फुलवारी फुटबॉल क्लब बनहरदी की ओर से करमा पर्व की पूर्व संध्या पर  फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच झरना पानी सालोडीह और जामुनी खड़ा की टीमों के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।

Advertisement

इसके बाद नतीजा पेनल्टी शूटआउट से तय किया गया, जिसमें झरना पानी  ने 3-0 से जीत दर्ज कर अगले राउंड में जगह बनाई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान इंद्रदेव उरांव, पंचायत मुखिया रामेश्वर उरांव, पंचायत समिति सदस्य मनोहर भगत, समिति अध्यक्ष विपाश उरांव, सचिव भाडे उरांव, कोषाध्यक्ष रंजीत उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

Advertisement

मुख्य अतिथि आरएम क्लब सीओ रोशन उरांव ने टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी टीमों को एक-एक फुटबॉल प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Advertisement
Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!