lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
खेललातेहारलातेहार

सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग 2026 का आगाज किया गया

उद्घाटन मैच में स्ट्राइकर ने शेरशाह येलो को 2 विकेट से हराया

नगर पंचायत अध्यक्ष  महेश सिंह तथा भारत सरकार के ब्रिज एंड रूफ कंपनी के निदेशक  प्रदीप कुमार उपाध्याय ने किया उदघाटन 

लातेहार। जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में बुधवार को सुपर डिवीजन लीग 2026 का उद्घाटन संपन्न किया गया. उद्घाटन नगर पंचायत महेश सिंह तथा भारत सरकार के ब्रिज एंड रूफ कंपनी के निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया.  श्री सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बल्लेबाजी कर खेल का शुभारंभ किया.  मौके पर श्री सिंह ने सभी टीम के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की. कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने किया.  मौके पर संघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर , सुपर डिवीजन लीग के संयोजक प्रकाश कुमार, सदस्य नीरज कुमार सिंह, दिलीप कुमार प्रसाद , उमाकांत प्रसाद , प्रमोद कुमार समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित थे. उद्घाटन मैच शेरशाह येलो तथा स्ट्राइकर के बीच खेला गया.   शेरशाह येलो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सभी विकेट के नुकसान पर 143 रन  बनाये.  स्ट्राइकर की ओर से शाहिल विलसन ने दो विकेट लिया.  लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्राइकर की टीम ने आठ विकेट के नुक़सान पर श्रवण महली के बेहतरीन पारी के बदौलत 147 रन बनाकर मैच को जीत लिया.  स्ट्राइकर के शाहिल विलसन को संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह के द्वारा पुरस्कृत किया गया. ही मैच के अंपायर हिमांशु कुमार तथा धीरेन्द्र सिंह सुरवार तथा स्‍कोरर अभिषेक यादव ने  किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!