mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
अपराधझारखंड

महुआडांड़–नेतरहाट कांड में फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

महुआडांड़ (लातेहार)। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने लंबे समय से फरार अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसके आवास पर  न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाकर तामिला किया है. यह कार्रवाई नेतरहाट थाना कांड एवं महुआडांड़ थाना कांड में वांछित फरार अभियुक्त अनिल तुरी (उज्ज्वल तुरी) उम्र 37 वर्ष, पिता भोंदुआ तुरी, ग्राम चैनपुर, थाना पेशरार, जिला लोहरदगा के घर पर की गई. पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध महुआडांड़ थाना कांड संख्या- 33/23, दिनांक 26/12/2023, धारा 147, 148, 149, 323, 325, 341, 385, 387, 435, 504, 506 भादवि एवं 10/13/16/20 यूएपी एक्ट तथा धारा 17 सीएलए एक्ट,तथा नेतरहाट थाना कांड संख्या- 14/25, धारा 25(1-AA)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं धारा 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज है. इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई पुलिस बल की तैनाती में की गयी.  थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार है.  न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार के माध्यम से उसे अंतिम अवसर दिया गया है. तय समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में उसके विरुद्ध कुर्की-जब्‍ती सहित आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि अभियुक्त के संबंध में कोई जानकारी हो तो नजदीकी थाना को सूचित करें.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!