Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

छात्र की समस्याओं का लोकतांत्रिक तरीके से हो समाधान: प्रभात कुमार

छात्र हितों को लेकर झामुमो का प्रदर्शन, लातेहार में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन

लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, लातेहार ने गुरुवार को छात्र-छात्राओं के हितों से जुड़े मुद्दों तथा जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में जिला मुख्यालय में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. कार्यक्रम झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर आयोजित किया गया. प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों की समस्याओं के शीघ्र समाधान, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्र हितों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता की मांग की. कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की भी मांग की. झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और परीक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधार किए जाने चाहिए ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने कहा कि छात्रों के अधिकारों और भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सरकार को उनकी समस्याओं का लोकतांत्रिक तरीके से समाधान करना चाहिए. इस मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, आर्सेन तिर्की, अशोक पांडेय, झामुमो जिला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, महिला मोर्चा, नगर समिति, विभिन्न प्रखंड समितियों के पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य तथा बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!