लातेहार। 23 जुलाई को जिले के हेरहंज थाना कांड संख्या 22/26 दिनांक-22.07.26 बीएनएस की धारा 338/ 336(3)/337/340(2)/62(2)(ए) के प्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार उर्फ अरविंद पिता उमाशंकर यादव (हराजपुर, थाना मुफस्सिल जिला मोतिहारी बिहार) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मनीष हेरहंज में दिनेश चंद्र अग्रवाल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में साइड इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे. उन्हें फर्जी जालसाजी कर दस्तावेज तैयार करने तथा उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर लाभ लेने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.