mahesh singh banner new nn
लातेहार

राजद में शामिल हुए एलएपी के पूर्व प्रदेश उपाध्‍यक्ष राजू रंजन व अन्‍य कई

लातेहार। लोकहित अधिकारी पार्टी, झारखंड के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजू रंजन प्रसाद समेंत पार्टी के दर्जनों नेता सामुहिक रूप से राजद की सदस्‍यता ग्रहण कर ली है. राजू रंजन प्रसाद ने बताया कि 13 जुलाई को राजद प्रदेश कार्यालय राॅंची में सुनील साहू के नेतृत्व में हम लोग राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होकर पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया. उक्त मौके पर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, राजद बिहार के प्रधान महासचिव सह विधायक रणविजय साहू, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव, झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सह विधायक दल नेता सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन प्रसाद यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, मंजू साह, कमलेश यादव, डाॅ मनोज, कैलाश यादव व मनोज पांंडेय समेंत कई नेता शामिल थे. सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से लातेहार जिला से बलराम प्रसाद साहू, हजारीबाग जिला से पूर्व मुखिया नंदलाल साव, रणधीर कुमार साहू, चतरा जिला से साहू संजय स्नेही, मुरारी साव, गिरिडीह जिला से भागवत साह, अकलेश्वर प्रसाद साहू, जमशेदपुर जिला से मनोज गुप्ता, शीला देवी, पलामू जिला से अशोक प्रसाद साहू, अरविंद साव, गढ़वा जिला से प्रदीप गुप्ता, अनिल पासवान, धनबाद जिला से अशोक साव, रोबीन दास, कोडरमा जिला से शंकर साव, गोड्डा जिला से जय प्रकाश दास, चाईबासा जिला से शशिकांत ठाकुर, सरायकेला जिला से शिवेंद्र गोराई, प्रमोद साहू, खूँटी जिला से संतोष साव, फागू साहू, सिमडेगा जिला से दिलमोहन साहू, राँची जिला से आर्यन कुमार सागर, हीरालाल साहू, दुमका जिला से उपेन्द्र मंडल और जामताड़ा जिला से शत्रुध्न पंडित समेत कई लोगो का नाम शामिल है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!