लातेहार। जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय के भारतीय स्टेट बैंक के समीप अवस्थित जगपति भवन में स्व गौरी प्रसाद साहू की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि आयोजन किया गया. कार्यक्रगम मे बतौर मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह समेंत कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक प सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. सबों ने स्व गौरी प्रसाद साहू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया. मौके पर दो मिनट का मौनधारण का दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. विधायक रामचंद्र सिंहने कहा कि समाज के हित में अच्छे कार्य करने वाले लोगों को समाज कभी नहीं भूलता है. व्यक्ति के दुनिया से चले जाने के बाद भी उसके अच्छे कर्म, विचार और समाज के प्रति समर्पण लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहते हैं. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर सामूहिक हित के लिए कार्य करना चाहिए. स्व गौरी प्रसाद साहू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि लोग उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के हित में सकारात्मक योगदान दें और आने वाली पीढ़ियों को भी अच्छे संस्कार प्रदान करें. स्व गौरी प्रसाद साहू की 19वीं पुण्यतिथि पर उनके पुत्र रंजन साहू, रंजीत साहू एवं सुजीत साहू ने अपने पिता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. पिता की स्मृतियों को समर्पित इस आयोजन में परिवार के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक उन्हें याद किया. मौके लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, इफ्तखार अहमद, कामेश्वर यादव, अजित पाल कुजूर, रामनरेश ठाकुर, बृंद बिहारी यादव, प्रेम कुमार सिंह उर्फ पिंटू, प्रिंस गुप्ता आदि समेंत कई लोग मौजूद थे.