WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

हाइवा ने महिला को अपने चपेट में लिया, रिम्‍स रेफर

लातेहार। कुसमाही रेलवे साइडिंग तक कोयला परिवहन में लगे एक बेकाबू हाइवा ने गुरुवार को बाइक सवार महिला को अपने चपेट में ले लिया. इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायलावस्था में महिला को रिम्स रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार गुड़िया देवी (30)  पति विश्राम गंझू, फुलसू ग्रााम से बाइक में सवार होकर बालूमाथ आ रही थी. इसी दौरान बनियों पुल के समीप हाइवा (JH 19-ई 7728) ने महिला को चपेट में ले लिया. जिससे मौके पर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला को बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. चिकित्सक सुरेंद्र कुमार व एमपीडब्ल्यू गुलाम कुरैशी के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. उपचार के बाद महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रांची रेफर कर दिया गया. उधर, परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और बनियों फूल के पास ग्रामीणो ने सड़क जाम कर दिया. जाम में दोनों और वाहनों की लंबी कतारे लग गई. जाम की जानकारी मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, एसआई गौतम कुमार पुलिस दलबल के साथ जाम स्थल पहुंचे. ग्रामीण से वार्ता की और जाम हटवाया. कोयला परिवहन कराने वाली कंपनी ने मुआवजा देने की बात कही है. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, संदीप उरांव, राजेंद्र उरांव, अब्दुल भाई सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!