WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

मुस्लिम समाज ने बाइक सवारों के बीच हेलमेट बांटे

लातेहार। जिले के मुस्लिम समाज, मनिका प्रखंड अध्यक्ष अख्तर अंसारी ने जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जतायी है. उन्‍होने कहा क‍ि प्रशासन अपने स्‍तर से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास कर रहा है, लेकिन समाज का भी इसमे अपनी भागीदारी होनी चाहिए. बढ़ रही सड़क दुर्घटनायें चिंता का सबब बन रही हैं. इसे कम करने के लिए प्रशासन ओर समाज के लोगो को सामुहिक प्रयास करना होगा. शुक्रवार को श्री अंसारी ने मनिका थाना के समीप वैसे बाइक चालक जिन्‍होने हेलमेट नहीं पहना था, उन्‍हें हेलमेट प्रदान किया. उन्‍होने लोगो से यातायात नियमों का पालन करने एवं बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्‍य पहनने की अपील की. उन्‍होने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौत हेलमेट नहीं पहनने के कारण होती है. आगे कहा कि दुर्घटनायें किसी को बता कर नहीं आती है लेकिन सुरक्षा जरूरी है. मौके पर मनिका थाना एएस आई प्रमोद कुमार व अजीज अंसारी ने भी बाइक सवारो से यातायात नियमो का पालन करने की अपील की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!