mahesh singh banner new nn
लातेहार

किसानों को मधुमक्‍खी पालन के लिए प्रेरित किया गया

Advertisement

लातेहार। 23 जुलाई को प्रखंड के जेएसएलपीएस के सभागार में मधु किसानों को मधुमक्‍खी पालन को ले एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्‍य रूप से मौजूद जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार ने किसानों को मधु मक्‍खी पालन के लिए प्रेरित किया. कहा कि मधुमक्खी पालन के लिए न्यूनतम पूंजी और भूमि की आवश्यकता होती है.

Advertisement

प्रशिक्षक लाबेस कुमार ने मधु मक्खीपालन की  विस्तृत जानकारी दी. उन्‍होने बताया कि  मधुमक्खी पालन  पारंपरिक और आधुनिक दोनो तरीकों से किया जाता था. उन्‍होने बताया कि  मधुमक्खी पालन से  शहद, मोम, प्रोपोलिस, रॉयल जेली और मधुमक्खी जहर प्राप्‍त किया जाता है. मधुमक्खियां फसल परागण में मदद करती हैं. उन्‍होने किसानों को पालन हेतु निवेश की जानकारी दी.

Advertisement

प्रशिक्षण में डीएमएलएच अंकित कुमार ने शहद के गुण और उपयोग की जानकारी दी. उन्‍होने बताया कि  शहद में प्राकृतिक शर्करा, विटामिन और मिनरल होते हैं.  शहद का उपयोग औषधि और स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है.  शहद का उपयोग विभिन्न खाद्य पदार्थों और पेय में किया जाता है, बीपीएम आलोक कुमार कहा कि प्रशिक्षण से कार्य में दक्षता आती है. प्रशिक्षण से मधुमक्खी पालक सही तरीके से मधुमक्खियों की देखभाल किया जा सकता है. सही प्रबंधन से शहद उत्पादन बढ़ सकता है. मौके पर बीपीओ सुजीत कुमार, सीसी संजय कुमार, महेश सिंह, प्रशिक्षक लाभेश कुमार समेंत अन्य सखी मंडल के सदस्य उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!