WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंड

जंगलवार फेयर स्कूल नेतरहाट में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट

डीएसपी की विदायी के मौके पर आयोजित किया गया था टुर्नामेंट

महुआडांड़ (लातेहार)। नेतरहाट जंगलवार फेयर स्कूल में डीएसपी अलबिनुस बाड़ा के विदाई के मौके पर दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस  टूर्नामेंट में कुल 13 टीमों ने भाग लिया. फाईनल मैच शहीद क्लब महुआडांड़ व ग्रीन मोन स्टार महुआडांड़ के बीच खेला गया.  शहीद क्लब दो गोल से विजयी रहा. शहीद क्लब महुआडांड़ के अंकित ने पहला गोल व रोहित ने दुसरा गोल दागा. विजयी टीम को एक बड़ा खस्सी व बड़ा गोल्‍ड  कप व दूसरे स्थान पर आने वाले को एक खस्सी व सिलवर कप दिया गया.

Adertisement

मौके पर जंगलवार फेयर स्‍कूल के पुलिस अधीक्षक धन्नजय कुमार सिंह ने कहा की खेल में हार जीत लगी रहती है. सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए. मौके पर नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार, फादर राजीत तिर्की, सेवा निवृत्त सैनिक राजकुमार बाड़ा, मुखिया रामबिशुन नगेसिया, प्रचारी परवर उमेश कुमार उरांव इंस्‍पेक्‍टर मुकेश कुमार,सीआईटी प्रभारी प्रेम बहादुर क्षेत्री व उनकी टीम,शिक्षिका सबिता कुमारी व  प्रधान लिपिक मनोज कुमार सिंह समेत

Adertisement

पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मी समेत काफी संख्या खेल प्रेमी मौजूद थे. मैंच का सफल संचालन कराने में महेश्वर सिंह, गुड़िया,मनेश महतो, अजीत यादव, इम्तियाज अहमद, जितेन्द्र यादव समेत अन्य लोगों का काफी सराहनीय योगदान रहा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!