WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहारलातेहार

एसआइआर में फर्जी दस्तावेज प्रस्‍तुत करने पर होगी सख्‍त कार्रवाई: डीसी

लातेहार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के दौरान फर्जी प्रमाण-पत्रों के निर्माण और उपयोग की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है.  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप कुमार ने जारी पत्र में कहा गया है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान प्रस्तुत किए जा रहे दस्तावेजों की सत्यता की गंभीरता से जांच सुनिश्चित की जाए.  उपायुक्त ने कहा है कि हाल ही में एक समाचार पत्र में फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाने से संबंधित समाचार प्रकाशित हुआ है.  इसके अलावा अन्य जिलों में भी फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से जन्म, जाति एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रमाण-पत्र तैयार किए जाने के मामले प्रकाश में आए हैं.  ऐसी स्थिति में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है. उपायुक्त ने कहा है कि एसआईआर -2026 के तहत मतदाताओं से विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं. ऐसे में किसी भी प्रकार के फर्जी अथवा अनधिकृत दस्तावेज का उपयोग न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और दस्तावेजों की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया है.  उन्‍होने आम नागरिकों को भी आगाह किया गया है कि वे किसी भी परिस्थिति में फर्जी दस्तावेज तैयार न करें और न ही उनका उपयोग करें.  उपायुक्त ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति फर्जी दस्तावेज तैयार करने, उपलब्ध कराने या उपयोग करने में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध प्रचलित कानूनी प्रावधानों के तहत त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!