Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

सोशल मीडिया आम लोगों तक पहुंचने का एक सशक्‍त माध्‍यम: मेरी मड़की

उप निवार्चन पदाधिकारी ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के साथ बैठक की

लातेहार। उप निर्वाचन पदाधिकारी  मेरी मड़की की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक का उद्देश्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के निर्देशानुसार आगामी 30 जून से प्रारंभ होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा करना तथा व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करना था. बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं इसके महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाए रखने के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसके माध्यम से पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने, अपात्र अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों में सुधार करने तथा मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया लोगों तक सूचना पहुंचाने का एक सशक्त एवं प्रभावी माध्यम बन चुका है. ऐसे में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है.  उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि वे 30 जून से प्रारंभ होने वाले इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आम नागरिकों तक सही, प्रमाणिक एवं तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें. उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी के प्रसार से बचना आवश्यक है. बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, संबंधित पदाधिकारी एवं जिले के विभिन्न सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!