WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

नीजि भूमि पर जबरन घर बनाने का आरोप, थाना को दिया आवेदन

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर (थाना चौक, लातेहार) ग्राम निवासी देवरानी देवी पति स्‍व राजेंद्र प्रसाद ने उनकी जमीन पर जबरन घर बनाने एवं जमीन हड़पने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्‍होने सदर थाना लातेहा में एक आवेदन सौंपा है. उन्‍होने अपने आवेदन में बताया है कि सदर प्रखंड के धनकारा पंचायत के नावाडीह ग्राम में खाना  नंबर एक, प्‍लॉट नंबर 111/194 रकबा 1.33 एकड़ तथा खाता संख्‍या एक, प्‍लॉट संख्‍या 01, एकबा 96 डिसमिल जमीन है. इस जमीन का लगातार लगान रसीद कटता आ रहा है. आवेदन में उन्‍होने बताया कि गांव के लगन यादव पिता स्‍व बंधन यादव के द्वारा जबरन उनकी जमीन पर मकान का निर्माण कराया जा रहा है. उन्‍होने कहा क‍ि वह एक गरीब 73 वर्षीय महिला है और इसी का फायदा उठा कर लगन यादव उनकी जमीन हड़पने का प्रयास कर रहा है. उन्‍होने बताया कि जब उनके परिवार के लोग निर्माण स्‍थल पर गये तो लगन यादव के द्वारा उनके साथ अभद्र व्‍यवहार किया गया और जान से मार देने की धमकी दी गयी. उन्‍होने मामले की जांच करा कर न्‍याय दिलाने की मांग की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!