लातेहार। मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा दो महिला समूहो को ट्रैक्टर प्रदान किया गया. डीएससीओ मुकेश कुमार गगराई, भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा ने उन्हें महिंद्रा ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी.मौके पर श्री गगराई ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के लोगों के विकास एवं उन्हें स्वाबलंबी बनाने के लिए कार्य कर रही है. लोगों को आगे बढ़ कर उन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए. ट्रैक्टर मिलने से महिलायें स्वाबलंबी हो कर कृषि कार्य कर सकेगीं. भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री मिश्रा ने कहा कि समूह के माध्यम से ट्रेक्टर वितरण किया जा रहा है. इसका वे कृषि कार्य में ही उपयोग करें. मौके पर लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, युवा कांग्रेस नेता सहादत हुसैन टिंकू, बुद्धदेव पाल, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अमिश खान, रिजवान अंसारी आदि मौजूद थे.