RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबरवाडीहलातेहारशिक्षा

विधायक ने किया स्कूल का निरीक्षण, जर्जर कमरों को दुरुस्त कराने का दिया आश्वासन

बरवाडीह (लातेहार)।  मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह ने गढ़वाटांड़ में संचालित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने विधायक श्री सिह को बताया कि इस स्कूल में कुल नामांकित 93 है जिसमें 80 से 85 बच्चे प्रतिदिन का उपस्थित होते है, और दो कमरा होने के कारण काफी परेशानी होती है.

Advertisement

प्रधानाध्यापक ने कहा कि स्कूल में कुल पांच कमरा है जिसमें तीन कमरा पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, उस कमरे में बच्चों को बैठना खतरे से खाली नहीं होगा. कब बड़ी घटना हो जाए इससे इनकार नहीं किया जा सकता है. इस पर विधायक रामचंद्र सिंह ने स्कूल के सभी कमरों का निरीक्षण किया और उन्‍होने पाया कि तीन कमरे पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं.

Advertisement

विधायक ने प्रधानाध्यापक को विभाग से इस संबंध में पत्राचार कर उन्‍हें सूचित करने की बात कही. विभाग से बात कर स्कूल की मरम्मती करायी जायेगी. मौके पर जिप सदस्य संतोषी शेखर, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह (पिंटू), प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, शिवानंद तिवारी, अनिल सिंह, अवधेश मेहरा, शिक्षक अमित कुमार, आलोक सिंहा समेत कई लोग मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement
Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!