Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

विकास कार्यों मे अनावश्‍यक विलंब करने वाले संवेदक व एजेंसियों पर करें कार्रवाई: डीसी

लातेहार। उपायुक्‍त संदीप कुमार ने विकास कार्यों में अनावश्‍यक विलंब करने वाले संवेदक व एजेंसियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. सोमवार को समाहरणालय के सभागार मे ग्रामीण कार्य विभाग, विशेष कार्य प्रमंडल, पथ निर्माण प्रमंडल, लघु सिंचाई प्रमंडल एवं एनआरइपी विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान उक्‍त बातें उपायुक्‍त ने कही. बैठक मे उपायुक्त ने संबंधित विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की क्रमवार समीक्षा की. उन्होंने लंबित एवं निर्माणाधीन योजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्य की प्रगति, पूर्णता की समय-सीमा तथा कार्यों में आ रही बाधाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली. इस दौरान उन्‍होने कहा कि कहा कि जहां कार्यों में अनावश्यक विलंब हो रहा है, वहां संबंधित संवेदक एवं एजेंसी की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें. बैठक में उपायुक्त ने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंताओं को दिया.  उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा कार्यों की नियमित रूप से स्थल जांच एवं अनुश्रवण करने का निर्देश दिया. उन्होंने विशेष रूप से सड़क एवं अन्य आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों में गुणवत्ता मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने, लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा प्रगति की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, पथ निर्माण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रभाकर सिंह सममेंत अन्‍य संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!