Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

हेमपुर में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को योजनाओं और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी.

बालूमाथ (लातेहार):-प्रखंड क्षेत्र के धांधू पंचायत अंतर्गत हेमपुर गांव में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में ग्रामीणों को वित्तीय सामाजिक सुरक्षा, वित्तीय समावेशन और डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में लातेहार के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर श्याम कुमार, पलामू के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर रूपेश कुमार, बालूमाथ CFL सेंटर को-ऑर्डिनेटर रामाशंकर कुमार एवं सेंटर ट्रेनर दिनेश उरांव उपस्थित रहे. अग्रगाति संस्था के तत्वावधान में RBI के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना तथा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से बताया गया. साथ ही डिजिटल बैंकिंग के तहत व्हाट्सऐप बैंकिंग, डेबिट कार्ड, QR कोड स्कैनर के सुरक्षित इस्तेमाल, बचत एवं बजट प्रबंधन के संबंध में भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को KYC, Re-KYC और CKYC की उपयोगिता समझाते हुए साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए. किसी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई. कार्यक्रम के दौरान श्याम एवं रूपेश ने बालूमाथ CFL कार्यालय का भी निरीक्षण किया और वित्तीय जागरूकता से जुड़े कार्यों की जानकारी ली. अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!