Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

करमा पर्व प्रकृति, संस्कृति और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक : बैद्यनाथ राम

करमा पर्व की पूर्व संध्या पर राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम का पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत

लातेहार। करमा पर्व की पूर्व संध्या पर राजकीय कृत प्‍लस टू उच्‍च विद्यालय, जलता परिसर में उत्सव एवं उल्लास का माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आशीष पांडेय के नेतृत्‍व में विद्यालय प्रबंधन की ओर से राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. विद्यालय परिवार की ओर से किए गए आत्मीय स्वागत से सांसद अभिभूत नजर आए. मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि करमा पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति, आस्था और भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है. यह पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर चलने तथा पेड़-पौधों और पर्यावरण की रक्षा का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली से है. करमा पर्व इसी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत की सुंदर अभिव्यक्ति है. उन्होंने कहा कि आज के दौर में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी बेहद जरूरी है. प्रकृति सुरक्षित रहेगी तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा. मौके पर विद्यालय की प्रतिभागियों के द्वारा सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियां दी गयी. मौके पर सुदामा प्रसाद गुप्‍ता, दीपक कुमार समेंत विद्यालय के कई शिक्षक, अभिभावक व ग्रामीण मौजूद थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!