Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

करमा पर्व की पूर्व संध्या पर सरना भवन में गूंजे कर्म गीत, पारंपरिक नृत्य में झूमे लोग

महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ प्रखंड के स्थानीय सरना भवन में सोमवार को कर्म पूजा की पूर्व संध्या के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए. करम  गीतों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन से पूरा महुआडांड़ क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ बैगा द्वारा कर्म पूजा कराकर की गई. इसके बाद विभिन्न गांवों से आए महिला-पुरुषों ने पारंपरिक कर्म गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर अपनी समृद्ध लोक-संस्कृति और परंपरा की मनमोहक झलक प्रस्तुत की. लोग पारंपरिक गीतों पर जमकर झूमते नजर आए. कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में वनवासी कल्याण केंद्र के सुमन उरांव एवं प्रांतीय सारधा जागरण प्रमुख खूंटी वनवासी कल्याण केंद्र महरंग उरांव , अखिल भारतीय सह श्रद्धा जागरण प्रमुख वनवासी कल्याण केंद्र राजेश्वर उरांव मुख्य रूप से उपस्थित रहे.  महुआडांड़ प्रखंड के सामाजिक कार्यकर्ता अजय उरांव का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा. इस अवसर पर जनजाति सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष बालेश्वर बड़ाईक, जिला संगठन मंत्री बिरजू नगेसिया, आर पी एस सेवा संस्थान के कमलेश यादव, सरना सनातन के अध्यक्ष कामेश्वर मुंडा, उपाध्यक्ष चरित्र मुंडा, जिला परिषद सदस्य स्टेला नगेसिया, धेनु उरांव सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!