mahesh singh banner new nn
महुआडांड़राज्‍य

जिले में गणेश महोत्सव की धूम, कल होगा भंडारा व महाप्रसाद का वितरण

लातेहार। जिले में इन दिनों गणेश उत्‍सव की धुम है. जिले के महुआडांड़ में आर्यन संघ के द्वारा गणेश उत्‍सव मनायाजा रहा है. प्रखंड मुख्‍यालय के  शिव मंदिर के परिसर में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. पूजा के लिए भव्य पंडाल बनाया गया.  संध्या में आरती के समय सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आरती में भाग ले रहे हैं. दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति की महिला समुह की मातायें व बहनें उमंग और भक्ति भाव के साथ पूजा आरती में भाग ले रही हैं. आर्यन संघ के पंकज दास बाबू ने बताया कि इस बार गणेश चतुर्थी महोत्सव सात दिनों तक चलेगीी.एक सितंबर  को भंडारा एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. गणेश महोत्सव को लेकर महिलाओं एवं बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. इस पूजा को सफल बनाने में आर्यन संघ के अभिषेक कुमार, अमित पांडेय, पंकज दास बाबु, विकास कुमार भोला, सत्यम कुमार, हंस कुमार, निकेश कुमार, भोला केशरी, मन्नू कुमार, करण कुमार, संतोष जायसवाल, विवेक शर्मा, ऋषभ सोनी व रोहित कुमार कुमार सहित कई सदस्य शामिल है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!