mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

रेलवे पुल से गुजर रही थी महिला, ट्रेन से कटकर मौत

करमा की खरीददारी करने बाजार जा रही थी

लातेहार। सीआईसी सेक्‍शन के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के लातेहार रेलवे स्‍टेशन के पास गला नदी पुल पर हुए एक हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना बुधवार की दोहपर तकरीबन तीन-चार बजे की है. मृतका की पहचान तूपु खुर्द गांव निवासी मीना देवी (45), पति झामलाल अगेरिया के रूप में हुई है. मृतका के भतीजे जतरू अगेरिया ने बताया कि मीना देवी करमा पर्व की लिए सामान खरीदने के लिए लातेहार स्टेशन बाजार के पास जा रही थीं. इस दौरान वह गला नदी पुल पार कर रही थी. तभी एक ट्रेन की चपेट में वह आ गयी.

विज्ञापन

हादसा इतना भयावह था कि महिला का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया. घटना की जानकारी रेलवे ट्रैक से गुजर रहे लोगों ने तत्काल थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और रेलवे पुलिस की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. हादसे की सूचना मिलते ही बेंदी पंचायत के मुखिया रामदयाल उरांव भी सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने मृतका के परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और सांत्वना दी. इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!