mahesh singh banner new nn
लातेहार

मोबाइल के इस दौर में खेलों के प्रति रूझान शुभ संकेत: विजय बहादुर

लातेहार। सदर प्रखंड के बाजकुम फुटबॉल क्लब, लातेहार के तत्‍वावधान में शुक्रवार से फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. इसका उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश युवा सचिव विजय बहादुर सिंह ने फीता काट कर किया. इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी व युवा कांग्रेस जिला अध्‍यक्ष अमीत यादव मुख्‍य रूप से मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने आज मोबाइल व इंटरनेट का युग है. बच्‍चे आज मोबाइल में गेम में व्‍यस्‍त हैं, ऐसे में आउटडोर गेम में भाग लेना एक शुभ संकेत है. लोग अब फुटबॉल जैसे आउटडोर गेम में हिस्‍सा ले रहे हैं.  जब मोबाइल व इंटरनेट नहीं था तो गांव व शहर के बच्‍चे फिल्‍ड में खेला करते थे, लेकिन आज के बच्‍चे घरों में बंद हो गये हैं.

पंकज तिवारी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा. अमीत यादव ने भी खिलाड़ि‍यों को अपना बेहतर प्रदर्शनकरने की अपील की.  उन्‍होने कहा कि आज हमें खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने की जरूरत है. बाजकुम फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष राजू उरांव ने कहा कि प्रति वर्ष यहां यह टूर्नामेंट आयोजित किया जाता है और इसमें आसपास के कई क्षेलों के फुलबॉल टीम भाग लेते हैं. मौके पर विधायक प्रतिनिधि बरवाडीह पिंटू सिंह, प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, चंदन, वाजिद, आलोक सिंह , हरीश व शशि सिंह आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!