mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

प्रधानमंत्री मोदी नया भारत गढ़ रहे हैं: पंकज सिंह

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

लातेहार। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस मैके पर लातेहार के थाना चौक कारगिल पार्क के पास अवस्थित दुर्गा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. स्वच्छता अभियान जिला संयोजक राकेश दुबे ने के नेतृत्व में चलाया गया.

Advertisement

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के लातेहार जिला अध्यक्ष पंकज सिंह मौजूद थे. मौके पर जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि 17 सितंबर देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा पूजा के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और सृजन का देवता माना जाता है. उन्हे श्रृष्टि का प्रथम अभियंता कहा जाता है, ठीक उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत का निर्माण कर रहे हैं. आज पूरे विश्व में भारत के शौर्य का डंका बज रहा है. भारत आज अपनी पुरानी खोई हुई वैभव और ख्याति को प्राप्त कर रहा है.

Advertisement

जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक राकेश दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच एक स्वच्छ और स्वस्थ्य भारत के निर्माण की रही है. यह अभियान भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया जा रहा है. इसका समापन दो अक्टूबर को होगा. उन्होंने अपने घर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की. अधिवक्ता सह जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि स्वच्छता अभियान सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति का हिस्सा है. प्राचीन काल से ही भारतवर्ष के लोग स्वच्छता को अपनाया है. स्वच्छ वातावरण से ही मनुष्य स्वस्थ रह सकते हैं और इस ज्ञान को देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री श्री मोदी ने समझा है और इसे जन जन तक पहुंचने का संकल्प लिया है. हर छोटे बड़े आदमी को स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए. इस अभियान में मुख्य रूप से रामदेव सिंह, बंशी यादव, रघुवीर यादव, पिंटू रजक, विष्णुदेव गुप्ता, मुकेश कुमार पांडेय, विवेक चंद्रवंशी, अश्विनी सिंह, गया प्रसाद गुप्ता, रमेश प्रसाद गुप्ता, मनोज प्रसाद और संजय दुबे समेत कई भाजपाई शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!