WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

लातेहार प्रेस क्लब ने चलाया सदस्यता अभियान

लातेहार। प्रेस क्लब, लातेहार का सदस्यता अभियान सोमवार की दोपहर करीब एक बजे से सर्किट हाउस मे शुरू किया गया। लातेहार सदर प्रखंड के सदस्यता प्रभारी आशीष वैध, संजीत पांडेय और विवेक सिन्हा ने जिला मुख्यालय के पत्रकारों को सदस्यता दिलाई। मौके पर प्रेस क्लब के सचिव राजीव मिश्रा ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई है। आने वाले दिनों में अन्य प्रखंड के पत्रकारों को भी सदस्यता दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य प्रखंड में सदस्यता अभियान का दिन निर्धारित कर सूचित कर दिया जाएगा। यह सदस्यता अभियान आगामी 12 अक्टूबर तक जिले में चलेगी दिनांक 22 सितंबर से 25 सितंबर तक लातेहार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कार्यालय में सुबह 11:30 से लेकर 12:30 तक सदस्यता फॉर्म का वितरण किया जाएगा आज इस अभियान की शुरुआत में मुख्य रूप से प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मनीष सिन्हा, पंकज गुप्ता,अंकेक्षक नीरज सिन्हा, मीडिया प्रभारी निहित कुमार ,सदस्य संजीत पांडेय, विवेक सिन्हा समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!