Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
राज्‍यलातेहार

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन, रांची में दिखाएंगे दमखम

लातेहार।   शिक्षा परियोजना परिषद झारखंड, रांची के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय “खेलो झारखंड” वॉलीबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता में डे बोर्डिंग वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र से कुल नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें बालिका वर्ग की अनुष्का कुमारी, आभा कुमारी, रजनी कुमारी, शिल्पा कुमारी, ईशा कुमारी, अनु कुमारी और रिंकी कुमारी शामिल हैं। वहीं बालक वर्ग से सागर भुइयां और आशुतोष कुमार चयनित हुए हैं। यह सभी खिलाड़ी 25 से 27 सितंबर तक रांची के खेलगांव में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर झारखंड राज्य की टीम का गठन किया जाएगा, जो राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेगी। जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है। इस अवसर पर जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल और वॉलीबॉल प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा भी उपस्थित थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!