WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

जंगल से शव बरामद, वज्रपात से मारे जाने की आशंका

लातेहार। छात्र नेता कमलेश उरांव ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद करने का आश्‍वासन दिया. बता दें कि  सदर थाना क्षेत्र के सुकरी ग्राम के जोरी सखुआ ( हेठपोचरा) के जंगल में एक पुरूष का शव बरामद किया गया था. शव की पहचान जोरीसखुआ ग्राम निवासी नागेश्‍वर सिंह ( 45) पिता कईल उरांव  के रूप में की गयी थी.  परिजनों ने बताया कि वह पिछले गुरूवार को जंगल में खुखड़ी चुनने गया था. उसके बाद से वह घर नहीं लौटा. परिजन उसकी काफी खोजबीन की. लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला रविवार की शाम जंगल में बैल चराने गये एक चरवाहे ने जंगल में शव पड़ा देखा और इसकी जानकारी गांव व परिजनों को दी. गांव वालों ने इसकी सूचना सदर थाना को दी. ग्रामीणों को आशंका है कि खुखड़ी चुनने के दौरान वज्रपात की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी है. शव के आसपास पेड़ में आकाशीय बिजली गिरने के निशान पाये गये हैं. बहरहाल सदर थाना ने शव को बरामद कर पोस्‍टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!