mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

उत्तम कुमार ने रक्‍तदान कर जीवन रक्षा की

लातेहार। छात्र नेता सह वॉलेंटरी बल्ड डोनर एसोसिएशन लातेहार के जिला सह संयोजक उत्तम कुमार ने रक्त की कमी से जूझ रही मनिका निवासी की फूलरी देवी, पति जगदीश सिंह के लिए रक्‍तदान किया.

Advertisement

उन्‍होने लातेहार रक्त अधिकोष पहुंचकर AB+ रक्तदान किया.  76 वर्षीय फुलरी देवी रक्त की कमी से पीड़ित है और सदर अस्पताल लातेहार में भर्ती है. वह उत्तम कुमार के दादा के मित्र की पत्‍नी है. जैसे ही इस बात की जानकारी उत्तम कुमार को लगी, वे तत्काल लातेहार पहुंचकर रक्तदान किया.

Advertisement

उत्तम कुमार ने बताया कि वे नियमित रक्तदान करते हैं एवं लगातार अपने क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं. उत्तम के इस पुनीत कार्य के लिए महिला के परिजनों समेत एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अनुरोध बाग, जिला संयोजक श्याम अग्रवाल, उपाध्यक्ष शैलेश कुमार, सचिव विकासकांत पाठक, केदार प्रजापति, छोटू राजा,  सह सयोजक कुमार नवनीत, एलटी विनय कुमार सिंह ने आभार प्रकट किया एवं धन्यवाद दिया.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!