mahesh singh banner new nn
लातेहार

डीसी के निर्देश पर अंचल अमीन पहुंचे स्‍थल जांच करने, ग्रामीणों ने अतिक्रमण मुक्‍त कराने की मांग की

लातेहार। जिला मुख्‍यालय के मौजा डुरूआ, लातेहार के रैयतों ने उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता को एक आवेदन सौंप कर खाता संख्‍या 43, प्‍लॉट नंबर 759 में किये जा रहे अतिक्रमण को मुक्‍त कराने की मांग की थी. उपायुक्‍त ने अंचलाधिकारी को इसकी जांच कराने का निर्देश दिया था.

विज्ञापन

अंचल अधिकारी के निर्देश पर अंचल अमीन नौ अक्‍टूबर को स्‍थल ( भूमि) जांच करने पहुंचे. यह स्‍थल शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड में पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय नगर भवन के पास स्थित है. अंचल अमीन के यहां पहुंचने की खबर सुन कर काफी संख्‍या में ग्रामीण वहां जमा हो गये और उक्‍त स्‍थल को अतिक्रमण मुक्‍त कराने की मांंग करने लगे.

ग्रामीणों ने बताया कि सर्वे खतियान में यह भूमि गैर मजरूआ आम दर्जा रास्‍ता के रूप में दर्ज है.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इसी रास्‍ते से हरजिन समाज के लोग शव दाह के लिए श्‍मशान घाट जाते हैं. उनके मवेशी इसी रास्‍ते से नदी में पानी पीने जाते हैं और आम लोग भी इसी रास्‍ते से नदी में उतरते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सुनील यादव पिता स्‍व बुलाकी यादव, मौजा डुरूआ के द्वारा इस भूमि का अतिक्रमण कर जोत कोड़ कर दिया गया है. इससे ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है. ग्रामीणो ने बताया कि पूर्व में भी अंचल कार्यालय के द्वारा इस्‍ भूमि को अतिक्रमण मुक्‍त कराया गया था, लेकिन बाद में पुन: इस भूमि पर अतिक्रमण कर कानून और विधि व्‍यवस्‍था को चुनौति दिया गया है. अंचल अमीन ने बताया कि जांच रिर्पोट अंचल कार्यालय को सौंपी जायेगी.

विज्ञापन

अति‍क्रमण मुक्‍त कराने की मांग करने वालों मे संजय राम, मोहनिया भुईंया, बाबुलाल भुईयां, श्‍यामसुंदर प्रजापति, वीरेंद्र भुईयां, किरानी सिंह, मनोज भुईयां, महताब आलम, मो अमानुल्‍लाी अंसारी, मो इस्‍लामुदीन अंसारी, अशोक राम, राजेंद्र यादव, अजय यादव आदि का  नाम शामिल है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!