गारू(लातेहार)। जिले के गारू प्रखंड में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा। शुक्रवार को अंचलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर राजकीय मार्ग- 9 पर सड़क अतिक्रमण को हटाने के लिए पेंट लगाकर मार्किंग की गई. बताया जाता है कि गारू बाजार में यातायात को सुगम बनाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
लगातार सड़क पर अतिक्रमण के कारण अक्सर यातायात प्रभावित होता था. इस कार्रवाई में सीआई ओमप्रकाश कुमार, अमीन मुनिदेव सिंह और अन्य अंचल कर्मी शामिल थे. लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है. कहा कि अतिक्रमण को हटाने और यातायात को सुगम होगा.