mahesh singh banner new nn
लातेहार

जन शिकायत निवारण में आये 20 मामले, उपायुक्‍त ने दिया निष्‍पादन का भरोसा

लातेहार। शुक्रवारीय साप्‍ताहिक जन शिकायत निवारण में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्‍याओं को सुना. उन्‍होने शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियो को आवश्‍यक दिशा निर्देश दिया. जन शिकायत निवारण में 20 मामले आये. उपायुक्त ने सभी लोगों से क्रमवार उनकी समस्यायें सुनी एवं सभी शिकायतों की जांच कर निष्‍पादन कर भरोसा दिया. जन शिकायत निवारण में लातेहार प्रखंड के धनकारा, पोस्ट नावागढ़ की निवासी मीणा देवी और प्रखंड लातेहार के ग्राम लेधपा निवासी प्रतिमा देवी ने उपायुक्त को आवेदन देकर अबुआ आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की. उपायुक्‍त ने आवेदनो को संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित किया और नियमानुसार करवाई करने का निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्‍त सैय्यद रियाज अहमद भी मौजूद थे. 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!