mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

घूसखोर स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी पर सख्‍त कार्रवाई हो: डा चंदन

लातेहार: सांसद कालीचरण सिंह के स्‍वास्‍थ्‍य प्रतिनिधि डा चंदन कुमार सिंह ने लातेहार प्रखंड कार्यालय में बतौर बीपीएम सह एमटीएस अजय भारती पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्‍होने कहा कि ऐसे घूसखोर कर्मी पर सख्‍त कारवाई होनी चाहिए ताकि दूसरों को एक सबक मिल सके. उन्‍होने कहा कि उन्होंने कहा कि वे हर स्‍तर पर किये गये भ्रष्टाचार का विरोध करते हैं. स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों का पेशा सीधा आम लोगों से जुड़ा है. ऐसे में विभागीय सहकर्मी से रिश्‍वत लेना और भी निंदनीय है.

उन्‍होने हाल ही में जालिम स्वास्थ्य उपकेंद्र में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत का भी जिक्र करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.  उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अजय भारती केवल मलेरिया सुपरवाइजर था, इसके बावजूद उसे बीपीएम (ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर) जैसे जिम्मेदार पद पर कैसे नियुक्त किया गया. जबकि वह नॉन-टेक्निकल स्टाफ है.  उन्होंने बताया कि यह मामला पूर्व में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएस) के समक्ष भी उठाया जा चुका है.  उन्‍होने एसीबी की इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि यह एक सख्त संदेश है उन सभी भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जो यह सोचते हैं कि घूस लेकर बच सकते हैं. कानून से कोई नहीं बच सकता है. भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की लगातार कार्रवाई जरूरी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!