लातेहार
पुलिस ने अफीम की अवैध खेती की रोकथाम के लिए चलाया जागरूकता अभियान
नुक्कड़ नाटकों से दी गयी जानकारी, पुलिस अधिकारियों ने शपथ दिलायी


13 अक्टूबर को बारियातू थाना क्षेत्र के बालूभांग क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच अवैध खेती की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया. मौके पर बालुमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी, पुलिस निरीक्षक परमानंद बिरूआ व बारियातू थाना प्रभारी रंजन पासवान ने इससे पड़ने वाले दुष्प्रभाव, नुकसान व कानूनी दंड की जानकारी दी गयी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा का कारोबार से समाज व देश के लिए घातक है. उन्होने मादक पदार्थों के दुरूपयोग से होने वाले दुष्परिणामों की भी जानकारी दी.
अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है. इसमें 20 साल तक की सजा का प्रावधान है. अफीम की खेती को रोकने के लिए सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया. पंचायत के जन प्रतिनिधियों को अवैध रूप से अफीम की खेती करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गयी. कार्यक्रम में अफीम की खेती के खिलाफ शपथ दिलाई गयी.