mahesh singh banner new nn
लातेहार

प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

लातेहार। मेरा युवा भारत, लातेहार (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के द्वारा हेरहंज प्रखंड के मेराल खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पुरुष के लिए फुटबॉल, 400 मीटर दौड़ एवं लॉंग जम्प तथा महिलाओं के लिए कबड्डी ,रस्सी कूद एवं 200 मीटर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के समापन समारोह में उपस्थित जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेल-कूद आवश्यक गतिविधि है. खेल से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है. उन्होंने उन्होंने खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला. कहा कि आज खेलों में भी कैरियर बनाने की अपार संभावना है. पुरुषों के लिए आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में होन्जार की टीम ने प्रथम एवं कुसमाही ने द्वित्तीय स्थान प्राप्त किया. 400 मीटर दौड़ में आशीष भोगता ने प्रथम, आनन्द भोगता ने द्वित्तीय, अजय सिंह ने तृतीय स्थान एवं लॉन्ग जम्प में आशीष भोगता ने प्रथम, सुरेन्द्र भोगता ने द्वित्तीय, कुलदीप भोगता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. महिला वर्ग के लिए आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मेराल टीम ने प्रथम चाईं टीम ने द्वित्तीय स्थान प्राप्त किया. 200 मीटर दौड़ में काजल कुमारी ने प्रथम , किरण लकड़ा ने द्वित्तीय, पूजा कुमारी और करिश्मा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं रस्सी कूद में काजल कुमारी ने प्रथम, करिश्मा कुमारी ने द्वित्तीय, सुनैना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी, विश्वनाथ उराँव, युवा मंडल के सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन पूर्व  राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रेम गंझू द्वारा किया गया

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!