mahesh singh banner new nn
महुआडांड़राज्‍य

बैगई जमीन विवाद को लेकर इसाई समुदाय ने डीसी को सौंपा आवेदन

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड स्थित अंबाटोली की बैगई जमीन को लेकर उठे विवाद पर स्थानीय आदिवासी- ईसाई समुदाय ने उपायुक्त, लातेहार को एक आवेदन सौंपा है.  आवेदन में समुदाय के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा साजिश के तहत इसाई समुदाय को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. आवेदन में कहा गया है कि अंबवाटोली स्थित बैगई जमीन के संबंध में कामेश्वर मुंडा द्वारा राष्‍ट्रीय  अनुसूचित जनजाति आयोग को दी गई जानकारी तथ्यों से परे है. समुदाय का कहना है कि जिस जमीन का जिक्र किया जा रहा है, वह राजस्व निबंधन संख्या 295, खाता संख्या 244, प्लॉट संख्या 240 की भूमि है, और यह इसाई समाज के लोगों का इससे कोई सरोकार नही है, इसाई समुदाय के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग झूठी अफवाह फैलाकर इसाई समुदाय को बदनाम करने और उनके बीच तनाव फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. शांति भंग करने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह करने की भी साजिश रची जा रही है. आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि बैगई जमीन पर आदिवासी सरना समुदाय के लोग ही सास्कृतिक कार्यक्रम, सरहुल, कर्मा और विश्व आदिवासी दिवस मनाते है और उन्ही के द्वारा घेराबंदी किया जा रहा है इस पर इसाई समाज का कोई हाथ नही है. आवेदन देने वालो मे ईसाई समुदाय के प्रतिनिधि अजीत पाल कुजूर, यूलिप कुजूर, मनिना कुजूर, और भायलेट कुजूर ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और झूठी अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बना रहे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!