महुआडांड़ ( लातेहार)। प्रखंड के आवासीय विद्यालय स्टेडियम में आयोजित प्रखंड स्तरीय शहीद स्मारक नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के 18 वे दिन गुरुवार को चीरो नावाटोली की टीम और आवासीय विद्यालय महुआडांड़ की टीम आमने-सामने हुईं. शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया. मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा, लेकिन चीरो नावाटोली की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आवासीय विद्यालय महुआडांड़ को 1-0 से पराजित कर दिया. इस जीत के साथ चीरो नावाटोली ने टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली. मैच में निर्णायक की भूमिका झारखंड के सुप्रसिद्ध फुटबॉल रेफरी तबरेज खान ‘बाबा’ ने निभाई. मौके पर टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष आमिर सुहैल, उपाध्यक्ष पप्पू खान, शेरू खान, खेल प्रभारी शहीद अख्तर, सचिव सद्दाम खान, सोशल मीडिया चेयरमैन लातेहार, आकाश गुप्ता, कन्हैया लाल श्रीवास्तव, प्रशांत गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, साहिल खान, राहुल गुप्ता, महासचिव राजा गुप्ता, त्रिलोक जायसवाल, अक्षय कुमार, आशुतोष सिंह, सुमन कुजूर, टूना खान, राजा खान, नदीम खान, निशांत कुमार महासचिव, बाबू इमरान खान महासचिव, विजय सिंह, राम जायसवाल, भरत राम सहित कमिटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक मौजूद रहे.