mahesh singh banner new nn
लातेहार

किनामाड़ छठ पूजा समिति ने छठ घाट में तैयारियों का जायजा लिया

लातेहार। छठ पर्व की तैयारियों को लेकर किनामाड़ छठ पूजा समिति के सदस्यों ने सोमवार छठ घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान घाट की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और सड़क मार्ग की स्थिति का जायजा लिया गया. समिति के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता संजय कुमार ने आवश्यक सुधार कार्य जल्द पूरा करने की बात कही, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. मौके पर सचिव विशाल भास्कर, कोषाध्यक्ष शिव बच्चन पांडे, मीडिया प्रभारी निहित कुमार, संयुक्त सचिव रामकुमार मिस्त्री एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे. सभी ने मिलकर रोड मरम्मत, घाट पर साफ-सफाई, लाइट की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा की. समिति ने बताया कि छठ महापर्व लोक आस्था का महान पर्व है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. स्थानीय प्रशासन से सहयोग लेकर घाट की सभी तैयारियाँ समय पर पूरी करने का आश्वासन भी दिया गया. पूजा समिति ने लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखें और पर्व को सामूहिक सौहार्द के साथ मनाएँ.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!