green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

दो चचेरे मासूम भाईयों ने खा लिया कीटनाशक, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

लातेहार। जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्‍चों ने कीटनाशक दवा खा ली. दोनो की हालत गंभीर है और उन्‍हें रिम्‍स रेफर कर दिया गया है. घटना बारियातू के साल्वे पंचायत के बारिखाप गांव की है. यहां अनूप उरांव (6 वर्ष) , पिता धानेश्वर उरांव व निलेश उरांव (5 वर्ष) पिता मुन्ना उरांव ने खेल खेल में कीटनाशक खा लिया. उसके बाद दोनों बच्चों की स्थिति बिगड़ने लगी. उन्‍हें गंभीर हालत मे पंचायत के मुखिया राजीव भगत ने अपने निजी वाहन से बालूमाथ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ अशोक कुमार ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया. दोनों बच्चे आपस मे चचेरे भाई है. परिजनों से मिलीं जानकारी के अनुसार अनुप उरांव और निलेश उरांव अपने दोस्तों के साथ खेल रहे थे. इसी बीच किसी दोस्तों ने अपने घर से धान मे छिड़काव करने के लिए रखा कीटनाशक दवा ला कर उन्‍हें खिला दिया . जिससे दोनों मासूम अचेत हो गए. इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया राजीव भगत को मिली. मुखिया राजीव भगत ने बिना समय गंवाए अपने वाहन से दोनों अचेत बच्चों को बालूमाथ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!