WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
बरवाडीहराज्‍य

मोटर पंप चोरी के दो आरोपी गये जेल

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भरत राम के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने मोटर पंप चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.  थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि ग्राम कल्याणपुर निवासी अनिल कुमार सिंह के खेत के कुएं से एक एचपी का मोटर पंप तथा सीताराम सिंह, पिता रामवृक्ष सिंह, ग्राम कल्याणपुर का भी एक एचपी का मोटर पंप चोरी कर लिया गया था. इस संबंध में बरवाडीह थाना कांड संख्या 68/2025, दिनांक 28/10/2025, धारा 303(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था. छापामारी के दौरान चोरी किए गए दोनों मोटर पंप बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में सुरेन्द्र सिंह, (47) पिता सोहराई सिंह और राहुल सिंह (26) पिता स्व सुरेश सिंह (दोनों ग्राम अमडीहा, थाना बरवाडीह) हैं.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!