mahesh singh banner new nn
लातेहार

पलामू एसीबी ने जिला परिषद के बड़ा बाबू को 65 हजार रूपये घूस लेते पकड़ा

संवेदक बबलू पांडेय ने की थी एसीबी में शिकायत

लातेहार। भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो, (एसीबी) की टीम ने लातेहार में एक बार फिर बड़ी कारवाई की है. इस बार एसीबी के हत्‍थे जिला परिषद के बड़ा बाबू संतोष सिंह चढ़े हैं. संतोष सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. वे एक संदेवक बबलू पांडेय से 65,000 रूपये बतौर घूस ले रहे थे. उसकी गिरफ्तारी शहर के सरकारी क्वार्टर से की गई है. जैसा की बताया जाता है कि संतोष सिंह ने लातेहार के संवेदक बबलू पांडेय से पुल निर्माण का कार्य का भुगतान करने के एवज में  65,000 रुपए की घूस की मांग की थी. संवेदक ने इस मामले की शिकायत पलामू एसीबी टीम से की थी. शिकायत के बाद एसीबी ने आरोप की जांच करायी. जिसमें आरोप सत्‍य पाया गया. इसके बाद  एक योजना के तहत एसीबी ने कार्रवाई की. संवेदक ने तय राशि जैसे ही संतोष सिंह को सौंपी, टीम ने उनके सरकारी क्वार्टर से उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद बड़ा बाबू के आवास की भी जांच की गई. बताया जाता है कि उनके रांची और जपला स्थित घरों में भी एसीबी ने अपनी कार्रवाई की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!