बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से हॉस्पिटल मैनेजमेंट सोसायटी की बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार, सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, मुखिया नरेश लोहरा समेत कई लोग उपस्थित रहे. मौके पर स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे, कर्मचारियों की उपलब्धता और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई.
https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb
अस्पताल खराब पड़े मशीन को ठीक कराने, एम्बुलेंस का सही संचालन का निर्णय लिया गया. बैठक में अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, टीकाकरण एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्धता की जानकारी ली गई. अस्पताल परिसर की साफ सफाई एवं अन्य सुविधा को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई ताकि मरीजों को अच्छा वातावरण मिल सके. मौके पर पर बीपीएम सुनील कुमार विश्वास, विनीता कुमारी, पंकज कुमार, अनिल कुमार, नरेश लाल समेत कई लोग उपस्थित थे.