WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

आजसू की शिकायत पर प्रशासन ने हटाई दुकान

लातेहार। नगर पंचायत द्वारा कोर्ट गेट के सामने बने यात्री शेड को  आवंटित किए जाने के खिलाफ आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव द्वारा उपायुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और आवंटन को रद्द करते हुए यात्री शेड को दोबारा आम यात्रियों के उपयोग हेतु खोल दिया है.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए आजसू जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा को देखते हुए लिया गया यह निर्णय सराहनीय है और पार्टी इसका स्वागत करती है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि जनता से जुड़े किसी भी संसाधन का गलत इस्तेमाल किया गया, तो आजसू पार्टी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। अमित पांडेय ने कहा कि जनता के अधिकारों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!